इंडिगो को लगा 5 लाख का जुर्माना, दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट में घुसने से रोका था

0
217

रांची एयरपोर्ट पर दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट में ना चढ़ने देने को लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इंडिगो एयरलाइंस पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो के ग्राउंड स्टाफ ने दिव्यांग बच्चे के साथ जैसा व्यवहार किया वो गलत था। इसके साथ ही डीजीसीए ने इंडिगो को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

तर्क दिया बच्चा विमान यात्रा से घबरा रहा था

इंडिगो ने बच्चे को फ्लाइट में ना चढ़ने देने के पीछे तर्क दिया था कि बच्चा विमान यात्रा से घबरा रहा था। मामला सामने आने के बाद डीजीसीए ने इस घटना की जांच के आदेश दिए थे। डीजीसीए ने इस मामले पर इंडिगो को 26 मई तक जवाब दाखिल करने का समय दिया था। दरअसल रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस ने एक दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट पर चढ़ने से रोक दिया। इंडिगो ने कहा था कि फ्लाइट में बोडिंग के समय बच्चा काफी घबराया हुआ था और अग्रेसिव था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here