Flood in Sri lanka: श्रीलंका में आर्थिक संकट के बाद अब कुदरत बनी आफत, 600 से ज्यादा परिवार बाढ़ से प्रभावित

0
176
Flood in Sri lanka: श्रीलंका में आर्थिक संकट के बाद अब कुदरत बनी आफत, 600 से ज्यादा परिवार बाढ़ से प्र

गहरे आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका को आसमानी आफत का भी सामना करना पड़ा रहा है। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि देश में भारी बारिश की वजह से 600 से ज्यादा परिवार लैंडस्लाइड यानी भूस्खलन और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। DMC के मुताबिक, दक्षिणी जिले रत्नापुरा में 585 परिवारों के कुल 2,290 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि पश्चिमी प्रांत के कालूतारा जिले में 16 परिवारों को मुश्किल का सामना करना पड़ा है।

कई घरों को बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से भारी नुकसान हुआ है

कई घरों को बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से भारी नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि श्रीलंका पर लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम यानी लिट्‌टे के हमले का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय इनपुट के मुताबिक, 18 मई को लिट्‌टे किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। भारत की तरफ से इंटेलिजेंस इनपुट मिलने के बाद श्रीलंका ने भी अपनी सुरक्षा कड़ी कर दी है। श्रीलंका का कहना है कि वो भी इस मामले में जांच करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here