असम में बाढ़ के पानी में घंटों तक फंसी रही ट्रेन, भारतीय वायुसेना ने 119 लोगों को बचाया

0
85
असम में बाढ़ के पानी में घंटों तक फंसी रही ट्रेन, भारतीय वायुसेना ने 119 लोगों को बचाया
असम में बाढ़ के पानी में घंटों तक फंसी रही ट्रेन, भारतीय वायुसेना ने 119 लोगों को बचाया

 

असम में भारी बारिश के चलते हुई तबाही का दौर जारी है। इसी बीच कछार इलाके में घंटों तक अटकी एक ट्रेन में फंसे सैकड़ों यात्रियों को वायुसेना ने बचाया है। राज्य में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने भयंकर तबाही मचाई है, जिसके चलते कई जगहों पर सड़क और रेल संपर्क टूट गया है। एएसडीएमए ने अगले 12-72 घंटों के लिए कछार, करीमगंज, धेमाजी, मोरीगांव और नगांव जिलों के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश और बाढ़ के चलते सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन कछार इलाके में अटक गई थी।

भारतीय वायुसेना की मदद से 119 लोगों को बचाया

हालात इस कदर बिगड़ गए थे कि रेल आगे या पीछे कहीं भी नहीं जा पा रही थी। घंटों तक फंसे रहने के बाद जिला प्रशासन ने भारतीय वायुसेना की मदद से 119 लोगों को बचाया है। असम के दीमा हसाओ जिले में भूस्खलन में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य के अन्य हिस्सों से रेल और सड़क संपर्क टूट जाने के कारण कई स्थानों पर अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से पहाड़ी जिला प्रभावित हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here