गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,चारधाम यात्रा का आगाज, खुलेंगे केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट

0
178
गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,चारधाम यात्रा का आगाज, खुलेंगे केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट
गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,चारधाम यात्रा का आगाज, खुलेंगे केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आज अक्षय तृतीया के दिन वैदिक मंत्रोच्चराण पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। गंगोत्री धाम के कपाट 11:15 व यमुनोत्री के कपाट ठीक दोपहर 12:15 मिनट पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए। वहीं दोनो धामों के कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा का भी विधिवत शुभारंभ हो गया।

मां गंगा की डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री के लिए रवाना

केदारनाथ धाम के कपाट छह मई और बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खुलेंगे। आज सुबह प्रात: 06 बजे मां गंगा की डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री के लिए रवाना हुई। जो कि ठीक साढ़े आठ बजे गंगोत्री धाम पहुंची। जहां तीर्थ पुरोहितों ने रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 11:15 पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here