फ्लाइट में मंहगाई पर कांग्रेस नेता ने स्मृति ईरानी को घेरा

0
201
फ्लाइट में मंहगाई पर कांग्रेस नेता ने स्मृति ईरानी को घेरा
फ्लाइट में मंहगाई पर कांग्रेस नेता ने स्मृति ईरानी को घेरा

फ्लाइट में मंहगाई पर कांग्रेस नेता ने स्मृति ईरानी को घेरा

दिनों दिन देश में बढ़ती महंगाई को लेकर जनता त्रस्त है और विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार को निशाना बना रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कांग्रेस नेता नेट्टा डिसूजा ने दिल्ली-गुवाहाटी हवाई यात्रा के दौरान फ्लाइट में शूट किया है। इस वीडियो में डिसूजा ईरानी से सवाल कर रही हैं कि महंगाई इतनी बढ़ गई हैं, तो जवाब में ईरानी कह रही हैं- प्लीज झूठ मत बोलिए।

कांग्रेस नेता नेट्टा डिसूजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो ट्वीट किया

कांग्रेस नेता नेट्टा डिसूजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें वो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को महंगाई पर घेरने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो लगातार शूट हो रहा है। इस दौरान ईरानी खुद का रास्ता रोकने पर भी सवाल उठा रही हैं। कुछ देर में ईरानी भी अपने मोबाइल से इस घटनाक्रम को शूट कर रही हैं। डिसूजा तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्रीय मंत्री से सवाल करती नजर आ रही हैं। यह पूरी घटना दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट में सफर के दौरान घटित हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here