BJP के गढ़ में सेंध लगाने पहुंचे केजरीवाल! साबरमती में चलाया महात्मा गांधी का चरखा

0
170

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान उनके साथ पंजाब के नए सीएम भगवंत मान मौजूद हैं। आज दोनों नेता राष्ट्रपति महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने गांधी जी से जुड़ा चरखा भी चलाया। सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘इस जगह पर आकर बहुत अच्छा लगा। यहां बहुत ही अलग एहसास होता है।’

‘पंजाब में सभी के घर में एक चरखा है

उन्होंने कहा, ‘पंजाब में सभी के घर में एक चरखा है। हम गांधी जी से काफी जुड़े हुए हैं। हम राष्ट्रवादी लोग हैं, हमें अपने देश और लोगों से प्यार है। वहीं, केजरीवाल ने भी विजिटर बुक में लिखा, ‘इस आश्रम आध्यात्मिक जगह है। ऐसा लगता है कि यहां गांधी जी की आत्मा रहती है। यह आना एक अध्यात्मिक एहसास है। मैं खुद को धन्य मानता हूं कि मैंने उस देश में जन्म लिया, जहां गांधी जी का जन्म हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here