सबसे खराब आर्थिक मंदी से गुजर रहा श्रीलंका, देश छोड़कर भारत भाग रहे लोग

0
75
सबसे खराब आर्थिक मंदी से गुजर रहा श्रीलंका, देश छोड़कर भारत भाग रहे लोग
सबसे खराब आर्थिक मंदी से गुजर रहा श्रीलंका, देश छोड़कर भारत भाग रहे लोग

सबसे खराब आर्थिक मंदी से गुजर रहा श्रीलंका, देश छोड़कर भारत भाग रहे लोग

बिजली की भारी कटौती और आवश्यक सामानों की कमी के कारण श्रीलंका अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जिसके कारण बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच श्रीलंकाई नागरिकों ने भारत में शरण लेना शुरू कर दिया है। भारतीय तटरक्षक बल ने तीन बच्चों सहित छह श्रीलंकाई नागरिकों को गिरफ्तार किया। ये सभी श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र में जाफना और कोकुपडैयन के निवासी हैं।

कथित तौर पर बेरोजगारी और भोजन की कमी से भाग रहे थे लोग

वे कथित तौर पर बेरोजगारी और भोजन की कमी से भाग रहे थे। उन्हें तमिलनाडु में रामेश्वरम के पास एक द्वीप से बचाया गया था। श्रीलंका ने पेट्रोल स्टेशनों पर सैनिकों को तैनात किया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि पिछले दिनों हजारों मोटर चालकों के बीच छिटपुट विरोध प्रदर्शन हुए, जो कि तेल के लिए रोजाना कतार में लगे हुए थे।

श्रीलंका में अब हालात इतने खराब हो चले

बीते करीब एक साल से भीषण संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में अब हालात इतने खराब हो चले हैं कि पेट्रोल के लिए लाइन में लगे दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि शनिवार से तेल खरीदने के लिए कतार में खड़े तीन बुजुर्गों की मौत हो गई है। देश के विदेशी मुद्रा संकट के बीच पेट्रोलियम की कीमतें आसमान छू गई हैं, जिससे महंगाई बढ़ गई है और आवश्यक आपूर्ति की कमी हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here