Russia Ukraine War: अब रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने भी यूक्रेन पर किए गए हमले का किया विरोध

0
77

3 रूसी अंतरिक्ष यात्रियों के एक दल ने अनोखे अंदाज में यूक्रेन पर किए गए हमले का विरोध किया। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में तीनों अंतरिक्ष यात्री यूक्रेन के झंडे के रंग की पोशाक पहन कर पहुंचे। इन्होंने यूक्रेन पर रूस के हमले का विरोध करने के लिए यह तरीका अपनाया। पिछले महीने यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में आने वाला अंतरिक्ष यात्रियों का यह पहला दल है। यहां आते ही इन अंतरिक्ष यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यहां वे अमेरिकी, रूसी और जर्मन दल से गले मिलते और उन्हें बधाई देते दिखे। तीनों रूसी अंतरिक्ष यात्री पीले और नीले रंग की पोशाक में थे। यूक्रेन का झंडा भी नीले और पीले रंग का है।

जेलेंस्की बोले, अब मिलने का समय है

इस बीच वलोडिमिर जेलेंस्की ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण पर सार्थक और निष्पक्ष शांति वार्ता का आह्वान किया है। जेलेंस्की ने कहा, अब मिलने का समय है। बातचीत करने का समय है। यूक्रेन के लिए क्षेत्रीय अखंडता और न्याय बहाल करने का समय है। अन्यथा रूस का नुकसान इतना बड़ा होगा कि कई पीढ़ियां इसे सुधारने के लिए पर्याप्त नहीं होंगी। युद्ध समाप्त होना चाहिए। यूक्रेन के प्रस्ताव तैयार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here