रोनाल्डो ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा गोले करने वाले फुटबॉलर बने

0
60

दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉलर में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे अधिक गोल करने वाले फुटबॉलर बन गये हैं। अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड पहले से ही रोनाल्डो के नाम है। रोनाल्ड अपने करियर में तक कुल 806 गोल कर चुके हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने महान फुटबॉलर जोसेफ बाइकन ने फुटबॉल इतिहास में सबसे अधिक गोल करने के रिकॉर्ड को तोड़ आगे निकल गये है। रोनाल्डो ने यह रिकॉर्ड अपने 806वें गोल के बाद तोड़ा है। यह गोल उन्होंने Manchester United बनाम Tottenham के एक रोमांचक मुकाबले में किया है। सुपरस्टार एथलीट टॉम ब्रैडी ने रोनाल्डो के इस कीर्तिमान पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में स्माइली शेयर कर रोनाल्डो को बधाई दी है। रोनाल्डो ने पिछले साल जनवरी में ही पेले का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। उस वक्त पेले के ऑफिशियल अकाउंट पर 757 गोल दिखाये गये थे। रोनाल्डो के आगे निकलते ही पेले के रिकॉर्ड में भी बदलाव हो गया था. उनकी गोल संख्या बढ़ाकर 767 कर दी गयी थी। रोनाल्डो के इस शानदार उपलब्धि पर ब्राजील के स्टार फुटबॉलर पेले ने बधाई दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here