अमेरिका के शहर में हर साल मनाया जाता है श्रेया घोषाल डे, आज है श्रेया का 38वां जन्मदिन

0
81
अमेरिका के शहर में हर साल मनाया जाता है श्रेया घोषाल डे, आज है श्रेया का 38वां जन्मदिन
अमेरिका के शहर में हर साल मनाया जाता है श्रेया घोषाल डे, आज है श्रेया का 38वां जन्मदिन

अमेरिका के शहर में हर साल मनाया जाता है श्रेया घोषाल डे, आज है श्रेया का 38वां जन्मदिन

फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही है। 12 मार्च 1984 में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जन्मी श्रेया घोषाल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी सुरीली आवाज से लोगों का दिल जीतने वाली श्रेया घोषाल यूं तो कई पुरस्कार और उपलब्धि अपने नाम कर चुकी हैं। लेकिन अपनी मधुर आवाज के लिए पहचानी जाने वाली श्रेया के नाम एक ऐसी भी उपलब्धि दर्ज है, जिसे उन्होंने देश नहीं बल्कि विदेश में हासिल किया था।

श्रेया घोषाल के गानों के दीवाने तो बहुत हैं

श्रेया घोषाल के गानों के दीवाने तो बहुत हैं, लेकिन गायिका के प्रशंसकों में एक नाम यूएस गवर्नर का नाम भी शामिल है। महज छह साल की उम्र से संगीत सीखने वाली श्रेया के नाम पर एक दिन समर्पित किया गया है। सुरों की मल्लिका कही जाने वाली श्रेया घोषाल के सम्मान में हर साल श्रेया दिवस मनाया जाता है। लेकिन खास बात यह है कि सिंगर को यह सम्मान अपने देश नहीं बल्कि अमेरिक में मिला है।

मशहूर भारतीय गायिका ने गर्मियों के दिनों में अमेरिका का दौरा किया था

बात साल 2010 की है जब मशहूर भारतीय गायिका ने गर्मियों के दिनों में अमेरिका का दौरा किया था। इस दौरान श्रेया को ओहायो राज्य की ओर से एक दुर्लभ सम्मान मिला था। गवर्नर टेड स्ट्रिकलैंड ने 26 जून को श्रेया घोषाल डे मनाने का एलान किया था। गर्वनर के इस घोषणा के बाद से ही हर साल 26 जून को अमेरिकन सिटी ओहियो में श्रेया घोषाल डे मनाया जाता है। सिंगर को मिले इस सम्मान ने ना सिर्फ श्रेया का बल्कि पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here