विधानसभा चुनाव के नतीजे आना शुरू, पंजाब में आप, यूपी सहित बाकी 4 राज्यों में भाजपा की सरकार बनना तय

0
72

ताजा रुझानों के हिसाब से यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में फिर से भाजपा सरकार बनाने जा रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से सरकार छीन ली है। यूपी में बीजेपी 263, सपा 135, बसपा 2, कांग्रेस 1, अन्य 2 सीटों पर आगे हैं। पंजाब में कांग्रेस 20, बीजेपी 2, आप 89, अकाली दल 5, अन्य 1 सीट पर आगे हैं। उत्तराखंड में बीजेपी 48, कांग्रेस 18, अन्य 4 सीट पर आगे है। गोवा में बीजेपी 19, कांग्रेस 12, टीएमसी 3, आप 2, अन्य 4 सीटों पर आगे है। वहीं मणिपुर में भाजपा 31 सीटों, कांग्रेस 6, अन्य 23 सीटों पर आगे हैं।

Assembly Election 2022 LIVE RESULTS

गोवा में कोरटालिम से निर्दलीय उम्मीदवार मैनुअल वाज और कर्टोरिम से एलेक्सियो रेजिनाल्डो ने भाजपा को समर्थन दिया। यहां भाजपा को 20 सीटें मिलती दिख रही हैं। सरकार बनाने 21 सीटों की जरूरत है। यहां कांग्रेस को 12 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि अन्य को 4 सीटें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here