एक्टर अक्षत उत्कर्ष के चाचा विक्रांत मुंबई पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गए, पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

0
76

बॉलीवुड में किस्मत आजमा रहे मुजफ्फरपुर के एक्टर अक्षत उत्कर्ष मौत मामले में मुंबई पुलिस के पदाधिकारी उस समय पशोपेश में पड़ गए जब मृत एक्टर के परिजन उनकी गाड़ी के आगे लेट गए। मुंबई पुलिस एक्टर मौत मामले की जांच में मुजफ्फरपुर आई हुई है। पुलिस ने अक्षत के घर जाकर परिजनों का बयान लिया। जैसे ही पुलिस लौटने लगी की अक्षत के चाचा विक्रांत किशोर मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस जीप के आगे सो गए।

27 सितंबर 2020 को बॉलीवुड में काम कर रहे अक्षत उत्कर्ष की मौत हो गई थी

विक्रांत की इस हरकत से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। विक्रांत के आरोपों को लेकर जब मुंबई पुलिस के पदाधिकारियों से सवाल किया गया तो खामोश हो गए। 27 सितंबर 2020 को बॉलीवुड में काम कर रहे अक्षत उत्कर्ष की मौत हो गई थी। उनकी लाश अंधेरी वेस्ट स्थित आवास तौलिए के फंदे से लटकती हुई बरामद की गई थी। अक्षत का शव लाने मुंबई गए चाचा विक्रांत किशोर का दावा है कि एक्टर की हत्या की गई थी।

स्थानीय लोगों की मदद से विक्रांत किशोर को संभाला गया

स्थानीय लोगों की मदद से विक्रांत किशोर को संभाला गया। विक्रांत किशोर ने मुंबई पुलिस पर केस को रफा-दफा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘ अक्षत का डेड बॉडी लाने मैं गया था लेकिन पुलिस ने मेरा बयान लेना उचित नहीं समझा और वापस चली गई। इसीलिए मैंने विरोध किय’।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here