इटावा में मतदान के बाद अखिलेश यादव ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

0
77
इटावा में मतदान के बाद अखिलेश यादव ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल
इटावा में मतदान के बाद अखिलेश यादव ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

इटावा में मतदान के बाद अखिलेश यादव ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए तीसरे चरण का मतदान आज सात बजे से प्रारंभ हो गया है। माक पोलिंग से केन्द्रों पर पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम को परखा इसके बाद सभी जगह पर मतदाताओं को प्रवेश दिया गया। मतदान में पहले घंटे में कई जगह पर ईवीएम में हल्की खराबी के बीच में लोगों ने गुलाबी ढंग का मजा लेते हुए मतदान किया।

अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में पत्नी डिंपल यादव के साथ मतदान किया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में पत्नी डिंपल यादव के साथ मतदान किया। इसके बाद मीडिया से वार्ता में भाजपा की सरकार पर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि बाबा प्रदेश में पांच वर्ष मुख्यमंत्री रहे। बाबा को कोई अच्छा काम करना नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार में महिला असुरक्षित है। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कई मेडिकल कॉलेज को पाजीआई वाली सुविधाएं क्यों नहीं दीं। आप यहां देख रहे हैं कि सैफई का विकास एक दिन में नहीं हुआ है।

अखिलेश यादव के साथ मौजूद उनकी पूर्व सांसद पत्नी डिंपल यादव मौजूद

अखिलेश यादव के साथ मौजूद उनकी पूर्व सांसद पत्नी डिंपल यादव ने कहा कि प्रदेश में सिर्फ समाजवादी पार्टी ने ही महिलाओं के विकास के लिए काम किया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाएं बेहद असुरक्षित हैं। ताजा मामला लखनऊ में एक महिला सिपाही का शव नाला में मिलने का है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। उत्तर प्रदेश की जनता तो अखिलेश यादव के साथ है। प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। उत्तर प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। इस बार चुनाव में सपा को जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here