Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: औरंगाबाद में देश की सबसे ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का हुआ अनावरण

0
67

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: औरंगाबाद में देश की सबसे ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का हुआ अनावरण

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती की पूर्व संध्या पर पूरा औरंगाबाद शहर जैसे भगवा रंग और चेतना से सना दिखाई दिया। जी हाँ, कल देर रात को राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा औरंगाबाद के क्रांति चौक पर घोड़े पर सवार छत्रपति शिवाजी महाराज की 52 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी बेहद ही खास रहा। गौरतलब है कि यह सम्पूर्ण देश में छत्रपति शिवाजी महाराज की सबसे ऊंची मूर्ति है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सहित महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे और औरंगाबाद जिले के संरक्षक मंत्री सुभाष देसाई व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में शामिल हुए । गौरतलब है कि औरंगाबाद के ऐतिहासिक क्रांति चौक पर महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण के समय पर शिवप्रेमियों, मराठा क्रांति मोर्चा और भाजपा की आपत्तियों के बाद नगर निगम प्रशासन ने अनावरण का समय ही बदल दिया था।

राज्य सरकार ने दिए आदेश पर ही शुक्रवार की देर रात प्रतिमा का अनावरण हुआ

दरअसल बीजेपी, MNS सहित कई शिवप्रेमी संगठनाओं ने देर रात प्रतिमा के अनावरण के आयोजित कार्यक्रम पर ऐतराज जताते हुए कड़ा विरोध किया था। लेकिन, राज्य सरकार ने दिए आदेश पर ही शुक्रवार की देर रात प्रतिमा का अनावरण हुआ। आपको बता दें कि, छत्रपति शिवाजी महाराज की इस भव्य और शानदार घोड़े पर सवार हुई मूर्ति को पुणे के ही प्रसिद्ध मूर्तिकार दीपक थोपटे ने बनाया है।

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति इतनी सुंदर है

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति इतनी सुंदर है कि लोग इसे भरसक देखते ही रह जाते हैं। इस वृहंगम दृश्य को देखने के लिए न सिर्फ औरंगाबाद के लोग बल्कि आसपास के इलाकों से भी कई लोग पहुंचे थे। वहीं प्रतिमा के अनावरण पर जय भवानी-जय शिवाजी गरज रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here