2 साल बाद काम पर लौटीं रिया चक्रवर्ती, वीडियो पोस्ट कर लिखा- ‘कभी हिम्मत मत हारो’

0
84
2 साल बाद काम पर लौटीं रिया चक्रवर्ती, वीडियो पोस्ट कर लिखा- ‘कभी हिम्मत मत हारो’

2 साल बाद काम पर लौटीं रिया चक्रवर्ती, वीडियो पोस्ट कर लिखा- ‘कभी हिम्मत मत हारो’

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के लिए बीता कुछ समय मुश्किलों भरा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर वह सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर रहीं लेकिन रिया अब फिर से सामान्य जिंदगी की ओर लौट रही हैं। करीब 2 साल बाद वह वापस काम पर लौटी हैं। उन्हें शुक्रवार को पपराजी ने कैमरे में कैद किया। उन्होंने बताया कि 2 साल बाद उनका एक शूट है।

अब रिया ने एक वीडियो साझा किया है

अब रिया ने एक वीडियो साझा किया है। वह एक रेडियो चैनल के स्टूडियो में हैं। उनके हाथ में स्क्रिप्ट है और वह अपनी आवाज रिकॉर्ड कर रही हैं। वीडियो के साथ रिया ने नव्या नायडू का गाना लगाया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘कल, मैं 2 साल बाद काम पर गई। मेरे कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहने वाले सभी लागों का बहुत-बहुत धन्यवाद। कुछ भी हो जाए सूरज हमेशा चमकता रहता है। कभी हार मत मानो।‘

दुआ ने उन्हें स्ट्रॉन्ग रहने के लिए कहा

रिया के पोस्ट पर उनकी करीबी दोस्त शिबानी दांडेकर ने लिखा- ‘यस्स्स गर्ल जाओ।‘ मल्लिका दुआ ने उन्हें स्ट्रॉन्ग रहने के लिए कहा। पत्रलेखा ने हार्ट का इमोटिकॉन बनाया। एक फैन ने लिखा, ‘तुम ऐसी ही मजबूत बनी रहो।‘ एक ने पूछा, ‘नया गाना आने वाला है क्या?’ एक यूजर लिखते हैं, ‘मैं तुम्हारी तारीफ करता हूं रिया।‘ एक ने कहा, ‘खुश रहो, तुम इसे डिजर्व करती हो।‘

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here