हिजाब विवाद: कर्नाटक के मंत्री बोले- कांग्रेस जीती तो हिंदुओं को हिजाब पहनाने का कानून लाएगी

0
554

कर्नाटक के मंत्री ने कहा कि ‘अगर कांग्रेस को जनाधार मिलता है तो वो हिंदुओं को हिजाब पहनाने का कानून लाएगी। सिद्धारमैया और कांग्रेस को ऐसी मानसिकता को त्याग देना चाहिए। मंगलवार को डीके शिवकुमार ने तिरंगा हटाने का झूठा आरोप लगाया था। वह अपने झूठे बयान पर कायम रहे।’

कांग्रेस नेता शिवकुमार ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा

बता दें कि कांग्रेस नेता शिवकुमार ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा कि कर्नाटक के शिक्षण संस्थानों में स्थिति कंट्रोल से बाहर चली गई है। यहां एक जगह तिरंगा हटाकर भगवा झंडा लगाया गया। शिवकुमार ने शिमोगा जिले के एक कॉलेज में भगवा झंडा लगाने को निंदनीय घटना बताया है। उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्रीय झंडा देश का गर्व है। इसे उतार कर भगवा झंडा लगाया गया। ये शर्मनाक घटना है। पूरा देश कर्नाटक की ओर देख रहा है’। उन्होंने इस घटना का वीडियो शेयर करने की भी बात कही।

कर्नाटक में 1 जनवरी से हिजाब पर विवाद शुरु है

बता दें कि कर्नाटक में 1 जनवरी से हिजाब पर विवाद शुरु है। जब एक शिक्षण संस्थान में 6 मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनकर क्लास करने से मना कर दिया गया। कॉलेज प्रबंधन ने हिजाब को कॉलेज के ड्रेस नियमों के खिलाफ बताया। तब से इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here