पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में चलाया अभियान, 20 आतंकियों के मारे जाने का दावा

0
85
पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में चलाया अभियान, 20 आतंकियों के मारे जाने का दावा
पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में चलाया अभियान, 20 आतंकियों के मारे जाने का दावा

पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में चलाया अभियान, 20 आतंकियों के मारे जाने का दावा

पाकिस्तानी सेना ने इस सप्ताह की शुरुआत में अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षाबलों के शिविरों पर हमला करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। सेना ने कहा कि इस अभियान में 20 आतंकवादी मारे गए है और यह अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। सेना ने बताया कि आतंकवादियों ने बुधवार को नौशकी और पंजगुर इलाकों में सेना के शिविरों पर हमला किया था, लेकिन सुरक्षाबलों ने तेजी से कार्रवाई की और उन्हें सफलापूर्वक खदेड़ दिया।

अभियान के दौरान हुई झड़पों में 9 सैनिक और 20 आतंकवादी मारे गए

सेना की मीडिया मामलों की शाखा ने बयान में कहा कि अभियान के दौरान हुई झड़पों में 9 सैनिक और 20 आतंकवादी मारे गए। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दावा किया था कि उसने बलूचिस्तान में दो अलग-अलग हमलों के दौरान लगभग 170 पाकस्तिानी सैनिकों को मार गिराया है। बीएलए ने कहा कि उसने पंजगुर इलाके के फ्रंटियर कोर कैंप को निशाना बनाया, जो अब भी उसके नियंत्रण में है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने कहा, ह्लमजीद ब्रिगेड के फिदायीनों ने पंजगुर में आर्मी कैंप को निशाना बनाया और इसे अपने नियंत्रण में ले लिया। दुश्मन का शिविर अभी भी फिदायीनों के नियंत्रण में है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना पर पंजगुर के नागरिकों के अपहरण और हत्या का भी आरोप लगाया। इससे पहले मजीद ब्रिगेड की एक अन्य इकाई ने 20 घंटे तक नुश्की में सैन्य मुख्यालय को निशाना बनाया और कब्जा कर लिया, जिसमें अधिकारियों सहित लगभग 100 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here