चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब में कांग्रेस CM फेस, पार्टी ने जारी किया घोषणापत्र

0
87
चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब में कांग्रेस CM फेस, पार्टी ने जारी किया घोषणापत्र
चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब में कांग्रेस CM फेस, पार्टी ने जारी किया घोषणापत्र

 

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सीएम चेहरा कौन होगा इस राज से पर्दा हट गया है। कांग्रेस ने मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को ही अगले विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब में सीएम चेहरा घोषित किया है। इसका आधिकारिक ऐलान राहुल गांधी ने रविवार को लुधि‍याना में आयोजित एक रैली में किया। चन्नी चमकौर साहिब के अलावा भदौर विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ा रह रहे हैं। राहुल गांधी की पिछले हफ्ते हुई जालंधर रैली में सिद्धू ने कहा था कि कांग्रेस को सीएम चेहरा घोषित करना चाहिए। सिद्धू और चन्नी दोनों ने उनसे इस संबंध में फैसला लेने की अपील की थी।

चरणजीत सिंह चन्‍नी होंगे सीएम पद के उम्‍मीदवार

लुधि‍याना में अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा क‍ि चन्‍नी जी गरीब घर के बेटे हैं। वे गरीबी को समझते हैं और गरीबी से निकले हैं। उनके खून में पंजाब है। सिद्धू जी के भी खून में पंजाब है। काटकर देख सकते हैं। इनके खून में पंजाब दिखेगा। चन्‍नी जी के अंदर अहंकार नहीं है। जनता के बीच जाते हैं। मोदी, योगी तो जनता के बीच नहीं जाते। उन्‍होंने आगे कहा क‍ि यह पंजाब का निर्णय है। हमने कार्यकताओं से पूछा। प्रत्‍याशियों से पूछा। पार्टी के शीर्ष नेताओं से पूछा। सबने कहा क‍ि हमें गरीब घर का सीएम चाह‍िए। चरणजीत सिंह चन्‍नी होंगे सीएम पद के उम्‍मीदवार। इस ऐलान के बाद चन्‍नी ने राहुल गांधी को शुक्र‍िया कहा और कहा क‍ि अकेले का काम नहीं है। हम सब मिलकर पंजाब के लिए काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here