अगस्त 2022 में लॉन्च होगा चंद्रयान-3, ISRO इस साल लॉन्च करेगा 19 मिशन

0
96
अगस्त 2022 में लॉन्च होगा चंद्रयान-3, ISRO इस साल लॉन्च करेगा 19 मिशन
अगस्त 2022 में लॉन्च होगा चंद्रयान-3, ISRO इस साल लॉन्च करेगा 19 मिशन

अगस्त 2022 में लॉन्च होगा चंद्रयान-3, ISRO इस साल लॉन्च करेगा 19 मिशन

अंतरिक्ष विभाग ने इस साल 19 मिशनों की योजना बनाई है। चंद्रमा पर भारत के मिशन का अगला चरण चंद्रयान-3 अगस्त 2022 के लिए निर्धारित है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। मून मिशनमें लगातार हो रही देरी के कारणों के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण चल रहे कई मिशन प्रभावित हुए हैं।

अगस्त महीने में चंद्रयान -3 मिशन को लांच करेगा इसरो

चंद्रयान-2 मिशन के लगभग 2 साल बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) इस साल अगस्त महीने में चंद्रयान -3 मिशन को लांच करेगा। इस बात बात की जानकारी भारतीय अंतरिक्ष विभाग ने लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में दी है। सदन में चंद्रमा मिशन को लेकर हो रही देरी के ऊपर सवाल किया गया था। अंतरिक्ष विभाग ने लिखित जवाब में कहा कि चंद्रयान-2 मिशन से मिली सीख और विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर चंद्रयान-3 पर काम चल रहा है। केंद्रीय अंतरिक्ष मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने एक लिखित प्रश्न के उत्तर में कहा, चंद्रयान-2 से मिली सीख और राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर, चंद्रयान-3 पर काम प्रगति पर है। कई संबंधित हार्डवेयर और उनके विशेष परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे हो गए हैं और लॉन्च अगस्त 2022 के लिए निर्धारित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here