झारखंड में दर्दनाक हादसा, कोयले की खदान में अवैध खनन का शिकार हुए मजदूर, 13 लोगों की मौत, अभी भी कई दबे

0
76

झारखंड के धनबाद जिले में कोयले की खदान में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां कोयला खदान में उतरे मजदूर चालकर गिरने से दब गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में कम से कम 13 मजदूरों की मौत हुई है। अभी भी कई लोगों के दबे होने की खबर है। हालांकि, पुलिस अभी भी इस मामले में कुछ भी बोलने से पीछे हट रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, खदान में अवैध खनन किया जा रहा था। इसी दौरान एक कोयले से भरा चालकर 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। इसकी चपेट में कई मजदूर आ गए, जिसमें 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि खदान में अभी भी राहत कार्य जारी है। कई लोग नीचे दबे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here